मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने प्रदेश में आज औद्योगिक विकास को रोजगार से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर घोषित ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के लिए सभी जनपदों में उपयुक्त भूमि शीघ्र चिह्नित करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने प्रदेश में आज औद्योगिक विकास को रोजगार से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर घोषित ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के लिए सभी जनपदों में उपयुक्त भूमि शीघ्र चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
आज लखनऊ में इस संबंध में हुई बैठक में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीति का लक्ष्य ऐसा सक्षम वातावरण तैयार करना है, जहां युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के अवसर एक ही परिसर में सुलभ हों। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी योजना को स्थानीय आवश्यकताओं और क्षेत्रीय संभावनाओं के अनुरूप प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
प्रत्येक जनपद में न्यूनतम 50 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाले इन जोन में प्लग-एंड-प्ले यूनिट, फ्लैटेड फैक्ट्री, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, टेस्टिंग लैब, डिजाइन एवं डिस्प्ले सेंटर, टूल रूम, ईटीपी/सीईटीपी जैसी आधुनिक औद्योगिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, एमएसएमई, सेवा क्षेत्र और नवाचार आधारित उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।
इन जोन में प्रस्तावित एम्प्लॉयमेंट एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, उद्यमिता मार्गदर्शन, मेंटरिंग, ऋण योजनाओं की जानकारी, इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप की सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि योजना को समयबद्ध और चरणबद्ध रूप से लागू कर इसे प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन का प्रभावी मॉडल बनाया जाए।
जनसहयोग से बने ताला पुलिस चौकी के नवीन भवन का लोकार्पण, जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के सानिध्य में हुआ उद्घाटन,करीब 15 साल बाद टेंट-तिरपाल से मिला छुटकारा
22/07/2026
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरी कांग्रेस-सपा, मंत्री आवास का घेराव करने जा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
22/07/2026
करंट लगने से दो भैंसों की हुई दर्दनाक मौत। स्ट्रीट लाइट के करंट से हुआ हादसा।
22/07/2026
करंट लगने से दो भैंसों की हुई दर्दनाक मौत। स्ट्रीट लाइट के करंट से हुआ हादसा।
22/07/2026
मकराना में सीबीईओ रामनिवास जांगिड़ ने ग्रहण किया कार्यभार
22/07/2026
महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक आयोजित
22/07/2026
राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण और आमजन को राहत देना सर्वोच्च प्राथमिकता: जिला कलक्टर
22/07/2026
करंट लगने से दो भैंसों की हुई दर्दनाक मौत। स्ट्रीट लाइट के करंट से हुआ हादसा।
22/07/2026
मिलावटी एवं सिंथेटिक दूध के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान शुरू
22/07/2026
मंदिर दान के उपयोग को लेकर श्रद्धालुओं में चिंता
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!