A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

वार्ड 16 में गार्बेज पॉइंट हटाया गया, सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

IMG 20260204 WA0028वार्ड 16 में गार्बेज पॉइंट हटाया गया, सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

नगर पालिका अध्यक्ष महोदय हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन एवं निगरानी में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।

वार्ड के पार्षद रवि शर्मा एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर संध्या बजाज के नेतृत्व में नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में बिजली घर के पास बने गार्बेज पॉइंट को हटाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं स्वच्छता कर्मियों द्वारा स्वच्छता से संबंधित स्लोगन लगाए गए तथा क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। नगर पालिका द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि भविष्य में उक्त स्थान पर कचरा फेंकने पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा तथा क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जाएगा।

गार्बेज पॉइंट हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया। इस कार्य में समीपस्थ आंगनवाड़ी केंद्र का विशेष सहयोग रहा, जिससे स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को बल मिला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वच्छता टीम लीडर राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, सफाई जमादार रितेश सांगते, वार्डवासी कपिल जयसवाल, आंगनवाड़ी सहायिका प्रेमलता बाडोलिया सहित दर्जनों नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों ने नगर पालिका

की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!