A2Z सभी खबर सभी जिले की

वार्ड नंबर 30 से अभय झा ने भरा नामांकन, जनता से मांगा समर्थन

  • नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 30 से राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है।
    वार्ड संख्या 30 से पार्षद पद के प्रत्याशी अभय झा ने आज आधिकारिक रूप से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
    नामांकन के बाद अभय झा ने क्षेत्र की जनता से समर्थन और सहयोग की अपील की।
    उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे वार्ड के समग्र विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
    अभय झा ने यह भी कहा कि जनसमस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और वार्ड के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर विकास की दिशा में काम किया जाएगा।
    नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे।
    अब आगामी चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि
    वार्ड नंबर 30 की जनता किस प्रत्याशी पर भरोसा जताती है।IMG20260204141105
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!