A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद नगर निगम चुनाव प्रशिक्षण से 239 कर्मचारी नदारद, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की कार्रवाई

*धनबाद :* झारखंड नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत होने वाले धनबाद नगर निगम चुनाव के मतदान और मतगणना को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण को जरूरी नहीं समझते हुए इसमें काफी कर्मी शामिल नहीं हुए। ऐसे में अब इन सभी 239 चुनावकर्मियो को चिन्हित करते हुए इन पर कार्रवाई की गई है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के स्तर से इन सभी को शोकाज किया गया है। इन सभी से प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं रहने का संतोषजनक कारण पूछा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन सभी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन के लिए उपरोक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति चुनाव कार्य के लिए मतदान दल के कर्मी के रूप में की गई है।
इस आशय का नियुक्ति-पत्र उनको पूर्व में ही प्रेषित किया जा चुका है, लेकिन वे निर्धारित तिथि को प्रशिक्षण-सत्र में अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन जैसे अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य में, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना उनकी स्वेच्छाचारिता, लापरवाही, कर्तव्यहीनता के साथ सांवैधानिक दायित्वों का भी उल्लंघन है।
इसलिए प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले सभी कर्मियों को 24 घंटे के अन्दर अपना स्पष्टीकरण कार्मिक कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!