A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में आज से शुरू हुआ भव्य मनोरंजन मेला – 31 मार्च तक रहेगा आकर्षण का केंद्र

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में आज से शुरू हुआ भव्य मनोरंजन मेला – 31 मार्च तक रहेगा आकर्षण का केंद्रIMG 20260311 WA0156

 

पावन नगरी Haridwar के ऋषिकुल मैदान में आज से एक भव्य और आकर्षक मेले का शुभारंभ हो गया है, जो 31 मार्च तक लगातार शहरवासियों और पर्यटकों के लिए मनोरंजन का केंद्र बना रहेगा। इस मेले का संचालन राजेश रावत जी के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिन्होंने हर आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था की है।

मेले में प्रवेश करते ही रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और खुशियों से भरा वातावरण हर किसी का मन मोह लेता है। यहाँ बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों तक सभी के लिए मनोरंजन की शानदार व्यवस्था की गई है।

इस मेले की सबसे रोमांचक विशेषता है मारुति का सर्कस, जहाँ तेज रफ्तार से बाइक चलाते कलाकार दर्शकों का दिल थाम देने वाला प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा डिस्को डांसिंग झूला, ऊँचे-ऊँचे बड़े झूले, ऊंट की सवारी, बच्चों के लिए ट्रेन वाले झूले, कार वाले झूले, हवाई जहाज झूले और कई तरह के अन्य मनोरंजन झूले मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं।

इतना ही नहीं, मेले में सबसे स्पेशल विशेष और ज्यादा आकर्षक“जलपरी अंडर वाटर शो” जो की हरिद्वार शहर में पहली बार लगा है वह भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखने के लिए बच्चे और बड़े दोनों ही उत्साहित दिखाई देते हैं। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टॉल, खिलौने, घरेलू सामान और हस्तशिल्प की दुकानें भी मेले में चार चाँद लगा रही हैं।

संचालक राजेश रावत जी का कहना है कि इस मेले का उद्देश्य हरिद्वार के लोगों और यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, आनंदमय और यादगार मनोरंजन का माहौल देना है।

✨ अगर आप अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में लगे इस भव्य मेले का आनंद अवश्य लें।

🎡 आज से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाला यह मेला हर शाम खुशियों, रोशनी और मनोरंजन से जगमगाता रहेगा।

“झूलों की मस्ती

 

संदीप गुप्ता जिला संवाददाता

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!