A2Z सभी खबर सभी जिले की

एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक*

रोहित गिरी जिला संवाददाता हरिद्वार

 

*एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक*IMG 20260313 WA0070 IMG 20260313 WA0073 IMG 20260313 WA0074

 

*सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश*

 

*जनपद में किसी भी दशा में ब्लैक न  हो एलपीजी गैस सिलेंडर*

 

*सभी उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों की मॉन्ट्रिग करने के दिए निर्देश*

 

*उपभोक्ता एलपीजी गैस की समस्या को लेकर कंट्रोल रूम के नंबर 01334-239444, (टोल फ्री 01334-1077) , मोबाइल नंबर 9068197350 पर कर सकते है संपर्क*

 

*हरिद्वार 13 मार्च 2026*

जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों,उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिला पूर्ति अधिकारी से एलपीजी गैस के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जनपद में 42 गैस एजेंसी संचालित हो रही है जिनके द्वारा एलपीजी गैस सप्लाई की जा रही हैं तथा गैस वर्तमान समय में गैस की कोई किल्लत नहीं है, किंतु ऑनलाइन सिस्टम बाधित होने के चलते उपभोक्ताओं को ओ टी पी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिसके कारण ऑनलाइन बुकिंग करने उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है, जिस कारण गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ हो रही है। इसके लिए विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को एल पी जी गैस के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत नहीं आनी चाहिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसी भी दशा में एलपीजी गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारियों को नामित कर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नामित नोडल अधिकारी समय-समय पर गैस एजेंसियों का निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित गैस एजेंसियों की नियमित मॉनिटरिंग करें। यदि कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अनियमित वितरण या उपभोक्ताओं से अधिक धनराशि वसूलने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित कोई समस्या आती है, जैसे कि समय पर सिलेंडर न मिलना, अधिक कीमत वसूली या अन्य किसी प्रकार की शिकायत, तो वे कंट्रोल रूम के नंबर 01334-239444, (टोल फ्री 01334-1077) , मोबाइल नंबर 9068197350 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक मे जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित रूप से समीक्षा और निरीक्षण किया जाए, ताकि जनपदवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल एवं खंड विकास अधिकारी समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!