A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

तेलो में इफ्तार पार्टी का आयोजन, डीएसपी एसडीएम ने की भाईचारे के साथ ईद बनाने की अपील

*बोकारो :* चंद्रपुरा के तेलो पूर्वी पंचायत के दांदूडीह मदरसा में रविवार को मरकजी अंजुमन कमेटी के जिला संयोजक हाजी मुख्तार हबीबी की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें रोजा रखने वाले रोजेदारों सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम बिरादरी ने भाग लिया। इफ्तारी के बाद सभी ने नमाज पढ़ी तथा देश व समाज तथा मानव के अमन चैन की दुआ मांगी। बेरमो के डीएसपी बीएन सिंह तथा एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ ने भी इसमें भाग लिया तथा रमजान पर सभी को बधाई देते हुए सभी से शांतिपूर्ण व भाईचारे के माहौल में ईद मनाने की अपील की। मौके पर चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, दुगदा प्रभारी मनीष कुमार, बोकारो-झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास सिंह, झामुमो नेता मो समीद, सुभाष महतो, सुनील टुडू, इस्लाम अंसारी, फखरूद्दीन, जुबेर, जैनूल, कलीम, मुबारक सहित कई लोग थे।

Back to top button
error: Content is protected !!