
रांची:लायंस क्लब का रांची हरि कनक ग्रेटर एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंप्यूटर डिजाइनिंग के क्षेत्र में रांची के रवि राणा,चित्रकला के क्षेत्र अभिषेक कुमार एवं क्रिकेट (खेलकूद)के क्षेत्र में कल्पना शर्मा को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया और उनके स्वास्थ्य लाभ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरिकनक ग्रेटर क्लब के पी.आर.ओ.शिव किशोर शर्मा ने कहा ऐसे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हुनरवाजों के मनोबल एवं उत्साह को बढ़ाना साथ ही महत्वपूर्ण दिवस का स्मरण भी करना। 
हरिकनक ग्रेटर क्लब के प्रथम उपाध्यक्ष लायन विजय कुमार पाठक ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा वे महान संत,चिंतक,विचारक,साधक, दार्शनिक एवं आध्यात्मिक गुरु थे साथ ही मां काली के परम भक्त भी थे। इनका कहना था इंसान की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।
कार्यक्रम का आयोजन बुटी मोड़ डुमरदगा स्थित प्रगतिशील विश्वकर्मा सेवा समिति के सभागार में संपन्न हुई।इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश,प्रगतिशील सेवा समिति के मुख्य संरक्षक शशिभूषण शर्मा,मुख्य सलाहकार अवधेश शर्मा मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से हरिकनक ग्रेटर क्लब के प्रशासक लायन अधिवक्ता प्रेमशंकर मिश्रा, अध्यक्ष लायन अमित कुमार मिश्रा,सचिव दीपक कुमार साहू,कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्य सहित दीपक राणा,रमेश मिस्त्री, पिंटु शर्मा,अजीत शर्मा,अरविंद शर्मा,योगेश शर्मा,ब्रजकिशोर राणा,संजय शर्मा,गुड्डू राणा जितेंद्र शर्मा,श्रवण शर्मा,आदि आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भक्तिमय संगीत के साथ कार्यक्रम की समापन हुई। धन्यवाद ज्ञापन लायन दीपक कुमार साहू ने किया।
शिव किशोर शर्मा
Mob: 6207862869

