A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडताज़ा खबरदेशधार्मिकनई दिल्लीराजनीतिराजनीति और प्रशासनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससंस्कृतिस्थानीय समाचार

श्री बंशीधर नगर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संकल्प

गढ़वा: बंशीधर नगर स्थित नगर ऊंटारी थाना परिसर में सरहुल, ईद और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा: बंशीधर नगर स्थित नगर ऊंटारी थाना परिसर में सरहुल, ईद और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।IMG 20260320 204246बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि सभी पर्व आपसी समन्वय, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे। इस दौरान वक्ताओं ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया और लोगों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की।IMG 20260320 204233थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाना हमारी परंपरा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत थाना को दें।FB IMG 1770528071492उन्होंने निर्देश दिया कि शोभा यात्रा निकालने वाली संस्थाएं पूर्व में इसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें। साथ ही किसी भी प्रकार के धारदार हथियार के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वाहनों के उपयोग पर भी जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी तथा डीजे के प्रयोग से बचने की हिदायत दी गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलने से रोका जा सके।IMG 20250721 WA0002 1बैठक में नव निर्वाचित नगर पंचायत उपाध्यक्ष संध्या देवी, उप प्रमुख गणेश प्रताप देव, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि तस्लीम खान, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश बबलू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी ने बैठक को और भी प्रभावशाली बना दिया।

अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि आने वाले सभी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ मनाकर क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!