खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यझारखंडरांची

निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में हुई 19 मरीजों की हुई जांच।

रांची:लायंस क्लब का रांची हरि कनक ग्रेटर एवं छात्र क्लब चिकित्सक मंच के संयुक्त तत्वावधान में रातु कांठीटांड़ चौक साहु कॉम्प्लेक्स स्थित आरती डेंटल क्लिनिक मे निः शुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

रांची:लायंस क्लब का रांची हरि कनक ग्रेटर एवं छात्र क्लब चिकित्सक मंच के संयुक्त तत्वावधान में रातु कांठीटांड़ चौक साहु कॉम्प्लेक्स स्थित आरती डेंटल क्लिनिक मे निः शुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन प्रथम उपाध्यक्ष लायन विजय कुमार पाठक के अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।

दंत चिकित्सक डॉक्टर बी.के. शर्मा बी.डी.एस.(कोलकाता) डेंटल सर्जन ने अपने सहयोगी टीम के साथ 19 दंत एवं मुख संबंधित मरीजों की निः शुल्क जांच किए साथ ही उन्हें परामर्श भी दिए।हरिकनक ग्रेटर क्लब एवं चिकित्सक मंच की ओर से सभी मरीजों को निःशुल्क दवा एवं नाश्ते उपलब्ध कराई गई।

मौके पर लायन विजय कुमार पाठक ने कहा दंत एवं मुख शरीर का एक प्रमुख भाग है इसमें जरा भी तकलीफ हो तो नजरअंदाज ना करें तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करें वहीं लायन शिव किशोर शर्मा ने डाक्टर एवं उनके पूरे टीम को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से हरिकनक ग्रेटर क्लब के अध्यक्ष लायन अमित कुमार मिश्रा,प्रशासक लायन अधिवक्ता प्रेमशंकर मिश्रा, सचिव दीपक कुमार साहू,पी आर.ओ.शिव किशोर शर्मा,बोर्ड सदस्य अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्य,लायन स्वप्ना चटर्जी सहित रूबी कुमारी,सोनी कुमारी,सुनील सिंह,सुदर्शन कुमार आदि आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिव किशोर शर्मा

Mob: 6207862869

Back to top button
error: Content is protected !!