


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *विद्यार्थी पालक एवं शिक्षकों की प्रवेश उत्सव पर उपस्थित देखकर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि शासकीय पंडित रविशंकर शुक्ल विद्यालय न केवल अध्ययन-अध्यापन में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम निरंतर दे रहा है वरन खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल-रंग, कला-उत्सव, शैक्षणिक भ्रमण बेंगलुरु, मणिपुर एवं संभाग में मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना अंतर्गत सर्वाधिक लैपटॉप विद्यार्थी को मिलने पर शुभकामनाएं दी। विधायक जैन ने कहा कि स्टाफ, पालक एवं विद्यार्थियों का प्रवेश उत्सव में आज जो उत्साह एवं उत्सव है वह प्रशंसनीय है एवं अद्वितीय है विशिष्ट अतिथि एसबीआई बड़ा बाजार के ब्रांच मैनेजर श्री पद्माकर निनावने ने कहा कि मैं निरंतर इस विद्यालय में आता रहता हूं यहां के शिक्षक कड़ी मेहनत करते हैं मैं प्रवेश के प्रथम दिवस इतना बड़ा उत्सव कभी नहीं देखा एवं विद्यार्थियों को विषय चयन व बैंकिंग के संबंध में बताया विद्यालय की उप्राचार्य श्रीमती रंजीता जैन ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षक विद्यालय के बाद गृह संपर्क में भी अध्यापन कराते हैं।इस कार्यक्रम में 800 से अधिक विद्यार्थी एवं 194 अभिभावक उपस्थित रहे कार्यक्रम के आरंभ में सांकेतिक रूप से ताले में चाबी लगाकर विधायक ने प्रवेश उत्सव का उद्घाटन किया कक्षा 9वीं 11वीं के टॉपर विद्यार्थियों को क्राउन, सैशे एवं माला पहनाकर सम्मानित किया निःशुक्ल पाठ्य पुस्तक एवं साइकिलों का वितरण किया। विद्यालय में स्वेच्छा से सेवानिवृत के उपरांत कार्य करने वाले शिक्षक सीताराम मिश्रा,धनीराम ललिया एवं मुन्नालाल विश्वकर्मा का विधायक द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य करने वाले एक शिक्षक संगीत तिवारी को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं विधायक द्वारा सम्मानित किया गया जो दिनांक 31 मार्च को अवकाश दिवस में भी आरटीई पंजीयन की अंतिम तारीख होने पर विद्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन करते रहे। विद्यालय के भृत्य महेश अहिरवार का कार्यक्रम में जन्म दिवस मनाया गया। सभी विद्यार्थियों पर विधायक एवं अतिथियों द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय सम्मान किया गया। अतिथियों के स्वागत का संपूर्ण दायित्व वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती मालिनी जैन, श्रीमती मधुलिका जैन, श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती रश्मि साहू एवं श्रीमती नेहा सोनी का रहा। साईकिल वितरण की जिम्मदारी अर्चना कुशवाहा ने निभाई। सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान सुमित सिंह राठौड एवं श्रीमती ज्योति गोदरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभा मिश्रा एवं डॉ. नाहिद परवीन द्वारा किया गया कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था श्रीमती रिंकी राठौर ने देखी। अतिथियों का स्वागत राकेश शांडिल्य, अनिल लोधी,संदीप राय,आकाश चौरसिया, नीरज पुरी गोस्वामी आदि द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की संपूर्ण व्यवस्था अशोक पटैल ने की। मंच सज्जा का संपूर्ण दायित्व श्रीमती सरोज जैन, डॉ. ख्याति बेलापुरकर एवं श्रीमती मीनाक्षी पटैल का रहा। श्रीमती ज्योति नेमा एवं श्रीमती सुमन सेन ने मार्गदर्शन में छात्राओं ने रंगोली बनाई। छात्राओं एवं अभिभावकों की बैठक व्यवस्था राजू अहिरवार,एल.पी. तिवारी, करन पटैल आदि द्वारा देखी गई। पुस्तक वितरण श्रीमती कीर्ति चढ़ार तथा विद्यार्थी पुरस्कार वितरण का कार्य श्रीमती पिंकी अजीज, नीलोफर खान, श्रीमती रितु कटारे, श्रीमती पूजा खरे द्वारा किया गया। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के उपरांत श्रीमती कीर्ति पचौरी के सहयोग से कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा कक्षा 12वीं की छात्राओं को फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों में संपूर्ण वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मिस फेयरवल चुना गया एवं प्राचार्य डॉ. महेन्द्र प्रताप तिवारी ने आभार व्यक्त किया एवं अप्रैल माह में प्रत्येक दिवस शाला आने को प्रेरित किया।





