A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड से संबंध जिला ,शहर तहसील और युवा के प्रतिनिधियों द्वारा माननीय जिलाधिकारी महोदय हरिद्वार को एक ज्ञापन सौंपा

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड से संबंध जिलाIMG 20260402 WA0136 IMG 20260402 WA0138 IMG 20260402 WA0098 1 ,शहर तहसील और युवा के प्रतिनिधियों द्वारा माननीय जिलाधिकारी महोदय हरिद्वार को एक ज्ञापन सौंपा

जिसमें वर्तमान में गैस के कमर्शियल सिलेंडर को लेकर होटल रेस्टोरेंट ,ढाबों के व्यापार से संबंधित व्यापारियों को हो रही दिक्कतों के बारे में अवगत कराया गया इस ज्ञापन के माध्यम से माननीय जिलाधिकारी महोदय से मांग की गई की जब सरकार की ओर से लगातार यह सूचित किया जा रहा है की प्रदेश में गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है तो प्रशासन इन व्यापारियों को कमर्शियल सिलेंडर की सुचारु रूप से सप्लाई की व्यवस्था बनाएं और अनावश्यक रूप से शहर में छापेमारी को बंद किया जाए जिससे कि व्यापारियों में दहशत है तथा गैस पाइपलाइन द्वारा गैस के कनेक्शन लिए जाने की दर को कम करने की मांग की गई इस प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष संजीव नैय्यर, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, शहर अध्यक्ष राजीव पराशर, शहर महामंत्री अमन शर्मा तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा प्रदेश सचिव विजय शर्मा कमल बृजवासी, राजेश पुरी जिला उपाध्यक्ष नागेश वर्मा आशीष बंसल, नरेश शर्मा आकाश शर्मा, रजत, राजू बक्शी, पंकज मित्तल अनुज कोठियाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। माननीय जिलाधिकारी महोदय ने व्यापारियों कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गैस लाइन कनेक्शन देने वाली एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह व्यापार मंडल के इन पदाधिकारी से बैठक कर कनेक्शन देने की सारी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करें ताकि किसी प्रकार की किसी व्यापारी को दिक्कत ना हो।।*

Back to top button
error: Content is protected !!