

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*चाणक्यपुरी स्थित गुजरात भवन में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में नरयावली विधायक और महापीठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. प्रदीप लारिया ने मुख्य रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में मान्य.दुष्यंत कुमार गौतम एवं आत्माराम परमार ने संबोधित किया। बैठक में देश के विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारियों के साथ संगठन की आगामी रूपरेखा पर चर्चा की गई।





