A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

छावनी विलय और आरओबी निर्माण पर हुई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विधायक लारिया की सार्थक चर्चा

IMG 20260404 WA0095सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े दो अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री को पत्र सौंपकर जनहित में त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया। विधायक लारिया ने सागर छावनी परिषद के नगरीय निकाय में विलय की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए रक्षा मंत्री का ध्यान भूमि स्वामित्व की तकनीकी अड़चनों की ओर आकर्षित किया। उन्होंने आग्रह किया कि विलय के उपरांत भूमि का मालिकाना हक राज्य सरकार या निकाय को हस्तांतरित किया जाए, ताकि क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे का विकास निर्बाध रूप से हो सके। उन्होंने सुरक्षा मानकों का सम्मान करते हुए कृषि और बंगला क्षेत्रों को भी विलय प्रक्रिया में शामिल करने का अनुरोध किया। मुलाकात का दूसरा मुख्य बिंदु डिम्पल पेट्रोल पंप के पास, बीना-कटनी रेलवे गेट नंबर-25 पर सड़क ऊपरी पुल (ROB) का निर्माण रहा। विधायक लारिया ने अवगत कराया कि यह मार्ग यातायात की दृष्टि से अत्यधिक व्यस्त है और यहाँ फ्लाईओवर की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा रक्षा मंत्रालय के पोर्टल पर आवेदन पूर्व में ही किया जा चुका है। श्री लारिया ने जनहित में इस परियोजना को शीघ्र अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधायक लारिया द्वारा सौंपे गए पत्र एवं उठाए गए दोनों विषयों को गंभीरता से सुना और विभागीय स्तर पर उचित समीक्षा कर सकारात्मक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!