
रामगढ़/रांची:आज साहु भवन ट्रस्ट रामगढ़ के तत्वावधान मे साहू धर्मशाला,रामगढ़ कैंट में ट्रस्ट के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार गुप्ता के अध्यक्षता मे धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह मे मुख्यरूप के तौर पर बड़कागांव के पूर्व विधायक माननीया अंबा प्रसाद एवं समाजसेवी डॉ.जितेंद्र प्रसाद गुप्ता,शिव किशोर शर्मा,रूपेश कुमार गुप्ता विशेषरूप से मौजुद थे।मौके पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा होली भाईचारे,प्रेम और एकता का पर्व है हम सभी को मिल जुलकर एक साथ मनाना चाहिए।
इस कार्यक्रम मे फगुआ गीत एवं पुआ पकवान का समाज के सभी बुद्धिजीवी बुजुर्ग,युवा वर्ग, महिलाएं एवं बच्चों ने भरपुर लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यरूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद गुप्ता,कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार शाह,भांडरपाल शंभू शाह,संगठन मंत्री अनुप शाह सहित संजीत शाह,दीनदयाल शाह,पशुपति शाह,दीपक शाह,रमेश शाह,अनमोल सिंह,किरण देवी,पुनम देवी,आशा कुमारी, कैलाश देवी,माला देवी,आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उपेंद्र प्रसाद गुप्ता
हेल्पलाइन नंबर: 6207862869