

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *प्राइवेट बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सड़क पर पड़े कचरे के ढेर से कचरा फेकने वाले की पहचान कराई। कचरा खुद बोलेगा मैं किसका हूँ अभियान के तहत पहचान करने पर पाया गया की उक्त कचरा मोबाईल पर लगने वाली स्क्रीनगार्ड की पेकिंग सहित अन्य मोबाईल ऐसेसरीज का कचरा था नजदीक में साईंकृपा मोबाईल दुकान थी उक्त दुकान संचालक से बात करने पर उसने कचरा खुले में डालना स्वीकार किया और दुकानदार पर एक हजार का जुर्माना कर आगे से कचरा कचरा गाड़ी में ही देने हेतु समझाईस दी गई। उल्लेखनीय है की कचरा खुद बोलेगा मैं किसका हूँ नवाचार नगर निगम आयुक्त द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने का एक प्रयास किया गया है इसके तहत शहर में नित्य प्रतिदिन सड़क पर, नाले नालियों में या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मिलने वाले कचरे के ढेर से कचरा फेकने वाले की पहचान कर उक्त लापरवाही बरतने वाले व्यक्ति पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने और साफ सफाई अपनाने हेतु जागरूक बनाना है। आज प्रत्येक घर दुकान के दरबाजे तक डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहन पहुंच रहे हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है की वह गीला और सूखा कचरा अलग अलग डस्टबिन में रखकर कचरा गाड़ी में ही दें। नगर निगम की यह सुविधा नागरिकों के सहयोग के लिए और सागर को समग्र रूप से स्वच्छ सुंदर गार्बेज मुक्त शहर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। द्वार द्वार तक कचरा संग्रहण की ऐसी सहज सुविधा मिलने के बाद भी यदि कोई नागरिक सड़क पर नाले नालियों में कचरा फेकता है तो वह अपनी गंदी आदत से शहर की स्वच्छता में बाधक बनता है ऐसे प्रत्येक नागरिक की पहचान कर उनपर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। ताकि उनकी आदतों में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके और शहर को सब ओर से स्वच्छ सुंदर बनाकर स्वच्छता में अग्रणी बनाया जा सके।













