A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीलाइफस्टाइल

धमतरी /नगरी :- पीएमश्री अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी में प्रवेश शुरू

पीएमश्री अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी में प्रवेश शुरू

धमतरी/नगरी :- कार्यालय प्राचार्य, शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी द्वारा सत्र 2026–27 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। निर्धारित आयु सीमा के अनुसार 31 मई 2026 की स्थिति में अभ्यर्थी की आयु 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच होनी चाहिए।

इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी पावती को ऑफलाइन आवेदन फॉर्म के साथ निर्धारित अवधि में विद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा, ताकि दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सके।
बीपीएल कार्डधारक आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ राशन कार्ड की छायाप्रति जमा करना आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
राशन कार्ड की फोटो कॉपी
आधार कार्ड की फोटो कॉपी
माता-पिता का मोबाइल नंबर
दो पासपोर्ट साइज फोटो
प्रवेश के लिए चयन लॉटरी पद्धति से 9 मई 2026 (शनिवार) को पालकों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं या ईमेल principalshsssn@gmail.com पर संपर्क करें।

[yop_poll id="10"]
Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!