A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सिटी फॉरेस्ट के विकास को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने सीसीएफ एवं डीएफओ के साथ किया निरीक्षण

FB IMG 1775871664154सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने वन संरक्षक रिपुदमन सिंह भदौरिया एवं दक्षिण वन मंडल अधिकारी वरुण यादव के साथ सागर स्थित सिटी फॉरेस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी फॉरेस्ट के भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान विधायक जैन की मुलाकात महबूब से हुई, जो भीषण गर्मी में अपनी मोटरसाइकिल के पीछे छोटी पानी की टंकी लगाकर पौधों को नियमित रूप से पानी दे रहे हैं। विधायक जैन ने उनके इस समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि व्यवस्थाओं पर सवाल उठाना आसान होता है, लेकिन कमी को दूर करने के लिए स्वयं आगे आना कठिन कार्य है, जो महबूब भाई कर रहे हैं। विधायक जैन ने सिटी फॉरेस्ट में पौधों के संरक्षण के लिए पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री से फोन पर चर्चा कर आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर रेंजर विकास खत्री सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!