महराजगंज – अड्डा बाजार में चम्पा देवी लिटिल फ्लावर स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न
महराजगंज जनपद के अड्डा बाजार स्थित चम्पा देवी लिटिल फ्लावर स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर आशीष वरुण के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अमित त्रिपाठी और संरक्षक राहुल त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में पत्रकार अंगद शर्मा, संजय जायसवाल, रोहित कन्नौजिया, अमित श्रीवास्तव, सूरज मद्धेशिया, रजत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अमित त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं।
इस दौरान उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।