
झालरापाटन 27 अप्रैल। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत विभिन्न संगठनों व गौ भक्तों ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर विशाल रैली निकाली। रैली के बाद तहसीलदार को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसकी प्रतियां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी संबोधित थीं।
द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में संत समाज व नागरिक शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गौ माता की आरती कर ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और नारेबाजी व संकीर्तन करते हु
ए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे।
ज्ञापन में गोवंश को संवैधानिक संरक्षण देने, गौ सेवा के लिए अलग मंत्रालय बनाने, गोवंश तस्करी व वध पर सख्त कानून लागू करने की मांग उठाई गई। साथ ही रासायनिक खाद से प्रभावित भूमि और किसानों की बढ़ती लागत पर भी चिंता जताई गई।







