A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजनीति और प्रशासनराजस्थानसमाचारस्थानीय समाचार

ग्राम रथ अभियान ग्राम रथ अभियान से मिल रही है ग्रामीणों को जानकारी 

आमजन हो रहे है योजनाओं से लाभान्वित

IMG 20260504 WA0030 3 IMG 20260504 WA0032

डीडवाना-कुचामन जिले में  राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्ण और आकर्षक कार्यक्रम हुए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ इनका लाभ भी लिया जा रहा है। साथ ही आमजन द्वारा ग्राम रथों का स्वागत भी किया गया। 

ग्राम रथ अभियान के तहत सोमवार को डीडवाना की ग्राम पंचायत रुंवा, खुनखुना,बुडोद में,परबतसर की ग्राम पंचायत बिदियाद,किनसरिया, मालास गुसाईयां,पिपलाद व रोहिण्डी में,नावां के ग्राम मुआना, रेवासा दलेलपुरा, इंदौखा व खारिया में मकराना के मामडोली, दाबड़िया, गेहड़ाकलां व बेसरोली में तथा लाडनूं की ग्राम पंचायत डाबडी,लेडी कसुम्बी अलीपुर,कसुम्बी जाखला में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

इन गांवों में ग्राम रथ पहुँचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों ने रथ का स्वागत किया। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस दौरान कार्यक्रम में कला जत्था के लोक कलाकारों ने स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत की। साथ ही संध्या चौपाल में विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका एवं प्रचार सामग्री वितरित कर उन्हें जागरूक किया। अभियान में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और फीडबैक प्रदान कर सकते हैं।

 

ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

5 मई को इन गांवों में जायेंगे ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम रथ 5 मई को लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के तंवरा, उदरासर,रिडमलास,रींगण में, नावां विधान सभा के हिराणी,भाँवता, इंडाली, कुकनवाली में,परबतसर विधानसभा के मेहगांव, झालरा, खानपुर,नैणिया, बागोट में, मकराना के नान्दोली मेड़तिया, गिंगालिया,इटावालाखा,खेड़ीशीला में तथा डीडवाना के लोरोली कला,बिंचावा, शेरानीआबाद व पावा में ग्राम रथ आमजन को जागरूक करेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!