A2Z सभी खबर सभी जिले की

बंडा सिंचाई परियोजना,140 प्रभावितो को 10 करोड़ रुपए से अधिक मुआवजा स्वीकृत

FB IMG 1778500378436सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार तहसील बंडा अंतर्गत बंडा सिंचाई परियोजना के तहत प्रभावितों को अर्जित भूमि एवं अन्य परिसंपत्तियों के एवज में बड़े पैमाने पर मुआवजा/अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जारी आदेशों के अनुसार ग्राम उल्दन के कुल 21 अवार्डियों को 1,00,47,272 रुपये (एक करोड़, सैतालीस हजार, दो सौ बहत्तर रूपये मात्र रुपये) की राशि ई-भुगतान के माध्यम से उनके बैंक खातों में जमा करने की अनुमति दी गई है। ग्राम पिपरिया इल्लाई के कुल 119 अवार्डियों को 9,94,14,582 रुपये ( 9 करोड़ 94 लाख 14 हजार 582 रुपये) की राशि ई-भुगतान के माध्यम से उनके बैंक खातों में जमा करने की अनुमति दी गई है। इस प्रकार बंडा सिंचाई परियोजना के अंतर्गत कुल 140 प्रभावितों को 10 करोड़ रुपये से अधिक की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर द्वारा पी.डी. खाते से भुगतान की अनुमति प्रदान की गई है तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र लाभ मिल सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!