A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजकीय जिला चिकित्सालय के निर्देशन में महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में ‘कृमि मुक्त दिवस’ के उपलक्ष्य में छात्राओं को एलबेंडाजोल दवाई वितरण”

रुचि डोलिया जिला संवाददाता हरिद्वार

“राजकीय जिला चिकित्सालय IMG 20260514 WA0082के निर्देशन में महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में ‘कृमि मुक्त दिवस’ के उपलक्ष्य में छात्राओं को एलबेंडाजोल दवाई वितरण”

 

दिनांक 14 मई 2026 को महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत 19 वर्ष तक की छात्राओं को कॉलेज की प्राचार्या प्रो गीता जोशी ने एलबेंडाजोल दवाई वितरित की । सभी छात्राओं को निर्देशित किया गया कि नाश्ते अथवा भोजन के उपरांत ही दवाई ग्रहण करने की सलाह दी गई साथ ही किसी भी प्रकार की असुविधा जैसे चक्कर आना ,पेट में दर्द ,उल्टी आना आदि होने पर तुरंत कॉलेज की चिकित्सा समिति में संपर्क करने के लिए निर्देशित किया गया । यह कार्यक्रम छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा समिति के सहयोग से प्रथम 07 मई को आयोजित किया गया जिसमें कॉलेज की 50 प्रतिशत छात्राओं को दवाई दी गई। अन्य 50 प्रतिशत छात्राओं को मॉप अप दिवस दिनांक 14 मई को दी गई । इस अवसर पर प्रो शशि प्रभा, प्रो प्रीति आत्रेय, श्रीमती यासमीन अमीर, डॉ प्रेरणा पांडेय, डॉ राखी सिंह, डॉ निभा राठी, श्रीमती सुजाता शर्मा, सुप्रिया झा, श्रीमती नेहा रानी, सताक्षी, श्रीमती अनुराधा शर्मा, श्रीमती शिखा गुप्ता, श्रीमती अनुराधा चौधरी, श्री अंकित गोइल, श्री शुभम लोधा, श्री विनीत, श्रीमती सीमा रानी, श्री विजेंद्र आदि उपस्थित रहे।

 

आज्ञा से

 

प्रो० गीता जोशी

 

प्राचार्या

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!