
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* होटल दीपाली के सिग्नेचर हॉल में आयोजित चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर मंगलमय शुभारंभ हुआ। इस शिविर के मंगलारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सागर विभाग संघचालक, डॉ. जी.एस. चौबे एवं अध्यक्षता निरंकारी संत श्री नारायण दास जी ने की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी , MIC सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर एवं चंदू बुधवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रारंभ हुआ यह शिविर आगामी 19 मई तक चलेगा। आप सभी से पुनः अपील है कि मानवता के इस महायज्ञ में सहभागी बनें एवं रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का पुण्य कार्य करें।




