
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664किसान हित एवं कृषि उन्नति के उद्देश्य से किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला-सागर द्वारा आयोजित “कृषक कल्याण वर्ष 2026 कृषि रथ के शुभारंभ” कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े एवं नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के साथ विधायक शैलेन्द्र जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक, नवाचार एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर पी.एस. बडोले, बी.एस. ठाकुर, एम.के.प्रजापति, राजेश त्रिपाठी,नीरज दुरेजा, डां. के.एस. यादव,चंद्रभान सिंह यादव सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।







