A2Z सभी खबर सभी जिले की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में निर्मित भव्य ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ राष्ट्र को समर्पित किया

सी. जी. सिटी वेटलैंड के निकट नौसेना सौर्य वाटिका का लोकार्पण

*रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में निर्मित भव्य ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ राष्ट्र को समर्पित किया*

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ विनीत सिन्हा न्यूज़ ब्यूरो चीफ कानपुर नगर।

FB IMG 1780153720502

लखनऊ में निर्मित भव्य ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ राष्ट्र को समर्पित किया करते हुये देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है।

FB IMG 1780153722690

लखनऊ अब तहजीब और संस्कृति का शहर होने के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव का भी यह प्रतीक बन रहा है।

उत्तर प्रदेश आज ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के लिए जाना जा रहा है,

यह परिवर्तन किसी वजह से नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मजबूत नेतृत्व का यह नतीजा है।

FB IMG 1780153716937

डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से उत्तर प्रदेश, भारत के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बना रहा है।

इसके लिए भी मैं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को बहुत ही बधाई देता हूं।

FB IMG 1780153710114

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को सम्बोधित करते हुये बताया कि जब हमारे वीर सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पूर्ण समर्पण, साहस और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तब प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व बनता है कि वह उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखे।

FB IMG 1780153714993

माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में लखनऊ में जल सीमाओं के सजग प्रहरियों की वीरता, अदम्य साहस, समर्पण एवं आधुनिक तकनीकी दक्षता को समर्पित नौसेना शौर्य वाटिका (नौसेना शौर्य संग्रहालय का द्वितीय चरण) के लोकार्पण हुआ।

सीएम योगी ने कहा कि पूर्ण विश्वास है, यह नौसेना संग्रहालय देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

FB IMG 1780153729318

इंडियन नेवी के सभी वीर जवानों और अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन एवं जनपद वासियों को बधाई।

इस मौके पर भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, चीफ ऑफ़ नेवी एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी आदि अधिनियम उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!