A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ: भारत विकास परिषद ने किया शरबत वितरण

भीषण गर्मी में लोगों को शरबत पिलाकर बुझाई प्यास

FB IMG 17811159405952
कांठ में भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में लोगों को शरबत बांटते नि. विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू। 

कांठ (मुरादाबाद)। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद कांठ के द्वारा कांठ नगर में शरबत वितरण कार्यक्रम गुप्ता मशीनरी स्टोर पुराने बस स्टैंड के पास किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ कांठ के निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के द्वारा किया गया। इस अवसर हजारों लोगों, राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से ठंडा-मीठा शरबत पिलाया गया। भारत विकास परिषद कांठ के इस कार्य की लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर भारत विकास परिषद कांठ के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, सचिव गौरव बिश्नोई, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, चौधरी हुक्म सिंह, चौधरी सोमवीर सिंह कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, मुकेश माहेश्वरी, अशोक कुमार बिश्नोई, सचिन चौहान, विष्णु अवतार, विशाल बिश्नोई, प्रमोद बिश्नोई, शैलेश गुप्ता, राजेश शर्मा, प्रदुमन बिश्नोई, राहुल लोहिया, मोहित माहेश्वरी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।  

Back to top button
error: Content is protected !!