A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनदेशमौसम और स्वास्थ्यराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकासस्थानीय समाचार

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए ऐतिहासिक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन 14 जून को

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य "करोड़ों लोग, एक उद्देश्य" के संकल्प के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में नया कीर्तिमान स्थापित करना है

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए ऐतिहासिक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन 14 जून को

 

डीडवाना-कुचामन, 12 जून।

आगामी 14 जून, 2026 को “एक विश्व, एक योग, एक रिकॉर्ड” थीम के तहत एक ऐतिहासिक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “करोड़ों लोग, एक उद्देश्य” के संकल्प के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में नया कीर्तिमान स्थापित करना है।

आयुर्वेद विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्रयास 2026’ सत्र में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लें और इस देशव्यापी गौरव का हिस्सा बनें।

आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ तुलसीराम ने बताया कि इस ऑनलाइन योग सत्र में भाग लेने के लिए पंजीकरण की आसान प्रक्रिया है। सत्र में भाग लेने और अपना प्रमाण पत्र सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है।

इसके लिए 4 आसान चरण तय किए गए हैं:

1. मिस कॉल दें: अपने केवल व्हाट्सएप (WhatsApp) वाले मोबाइल नंबर से टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस कॉल करें।

2. व्हाट्सएप मैसेज खोलें: मिस कॉल के तुरंत बाद Ministry of Ayush या Habuild से आए व्हाट्सएप संदेश को खोलें।

3. फॉर्म भरें: संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना विवरण भरें और पंजीकरण पूरा करें।

4. लाइव जुड़ें: 14 जून को व्हाट्सएप पर प्राप्त होने वाले लाइव लिंक के माध्यम से समय पर अपने फोन से ऑनलाइन योग सत्र में शामिल हों।

आयुर्वेद विभाग डीडवाना-कुचामन ने सभी नागरिकों, योग प्रेमियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से अनुरोध किया है कि वे इस संदेश को आगे बढ़ाएं और तय समय पर लाइव जुड़कर इस योग क्रांति को सफल बनाएं।

 

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!