A2Z सभी खबर सभी जिले की

सक्ती समाचार – मामला जनपद पंचायत शक्ति का है  प्रार्थी अरुण भारद्वाज ने एसीबी (ACB) बिलासपुर में लिखित शिकायत

मुख्य आरोपी:

1)सीईओ (CEO) जनपद पंचायत सक्ती, निखिल कश्यप

2)बाबू / सहायक ग्रेड 3 अविनाश ठाकुर, जनपद पंचायत,,

3)जनपद कार्यालय का भृत्य, लच्छन भानु

 

सक्ती समाचार – मामला जनपद पंचायत शक्ति का है  प्रार्थी अरुण भारद्वाज ने एसीबी (ACB) बिलासपुर में लिखित शिकायत की थी कि उसकी माता ग्राम लिमतरा, जिला सक्ती की सरपंच है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत पंचायत के लिए निर्मला घाट व नाली निर्माण आदि के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हुआ था जिसमें से 8 लाख रुपये का चेक जनपद पंचायत सक्ती से जारी हो चुका है शेष 12 लाख रुपये का चेक जारी कराने के लिए उसकी माता द्वारा उसे जनपद पंचायत सक्ती जाकर उस बारे में आगे की कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया गया था। जिस पर शेष बचे 12 लाख रुपये का चेक जारी करने हेतु सक्ती जनपद पंचायत के सीईओ श्री निखिल कश्यप और उसके सहायक ग्रेड 3 अविनाश ठाकुर से बार-बार निवेदन किए जाने पर चेक जारी करने के एवज में आरोपी सीईओ श्री निखिल कश्यप और उसके सहायक ग्रेड 3 अविनाश ठाकुर के द्वारा उससे 2 लाख रुपये कमीशन की बात बोलकर रिश्वत की मांग की जा रही है। वह उन्हें रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि कार्यवाही चाहता है। शिकायत प्राप्त होने पर उसका सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान 1 लाख रुपये आरोपी सहायक ग्रेड 3 अविनाश ठाकुर द्वारा अपने कार्यालय के चपरासी लच्छन के माध्यम से पूर्व में ही ले लिया गया था। शेष बची राशि 1 लाख रुपये को देने के लिए आज प्रार्थी को जनपद कार्यालय सक्ती भेजे जाने पर सीईओ श्री निखिल कश्यप द्वारा रिश्वत की राशि 1 लाख रुपये को सहायक ग्रेड 3 अविनाश ठाकुर को लेने के लिए कहा गया तथा सहायक ग्रेड 3 अविनाश ठाकुर द्वारा उसे चप लच्छन भानु को लेने के लिए कहा गया,जिस पर रिश्वत राशि 1 लाख रुपये को भृत्य लच्छन भानु द्वारा प्रार्थी से लिए जाने पर एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा आरोपी सीईओ श्री निखिल कश्यप, बाबू अविनाश ठाकुर व भृत्य लच्छन भानु को पकड़ लिया गया तथा रिश्वत रकम 1 लाख रुपये को बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपीगण के विरुद्ध धारा 7, 12 पीसी एक्ट (PC Act) 1988 के तहत एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!