A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नीट परीक्षा संचालन हेतु कलेक्टर ने अधिकारियो को सौंपा कार्यभार, 21 जून को होगी नीट परीक्षा

FB IMG 72307905883705993122 2सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 21 जून 2026 को होने वाली नीट परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर गगन बिसेन एवं सहायक नोडल अधिकारी नायव तहसीलदार सहा.अधी. भू-अभिलेख हरीश लालवानी को सम्पूर्ण परीक्षा व्यवस्था का कार्यभार सौंपा है। इसी प्रकार प्रेमनारायण नायव तहसीलदार जैसीनगर को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रं. 1 केन्ट सागर, प्रतीक रजक नायव तहसीलदार सागर नगर को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रं. 3 राजघाट रोड नियर किशोर न्यायालय सागर, राहुल गौड, प्रभारी तहसीलदार सागर ग्रामीण को आर्मी पब्लिक स्कूल सागर कोरेगांव कैंट सागर, प्रवीण दुबे नायब तहसीलदार सागर ग्रामीण को शास. उत्कृष्ट उच्च माध्य. विद्यालय नगर निगम के सामने, बस स्टैंड के पास सागर एवं अनिल अहिरवार नायव तहसीलदार रहली को शास. कन्या महाविद्यालय सागर बस स्टैंड के पास सागर परीक्षा केंद्रों का कार्यभार सौंपा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए कि नियुक्त अधिकारी NEET (UG) 2026 पुर्नपरीक्षा दिनांक 21.06.2026 को परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करेंगे एवं जिला नोडल अधिकारी NTA मनीष गुप्ता प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 सागर तथा संबंधित केन्द्राध्यक्ष से समन्वय कर परीक्षा निर्बाध एवं सुचारू रूप से संचालन किया जाना सुनिश्चित करेंगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट आवंटित परीक्षा केन्द्रो का दिनांक 20.06.2026 को निरीक्षण कर परीक्षा पूर्व कानून व्यवस्था संबंधी समस्त तैयारिया पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करेगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट आवंटित परीक्षा केन्द्र प्रभारी से समन्वय स्थापित कर बैक से प्रश्न पत्र निकलवाने एवं परीक्षा समाप्ती पश्चात प्रश्नपत्रो के जमा करना सुनिश्चित करेगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!