
पुटकी : पुटकी थाना परिसर में थाना प्रभारी वक्कार हुसैन की अध्यक्षाता मे आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र की अखाड़ा कमेटियों एव शांति समिति व प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में पुलिस प्रशासन ने पंचमी से दसमी तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली और जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की थाना प्रभारी ने बताया कि मुहर्रम जुलूस के मार्गों का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी अखाड़ा कमेटियों की उपस्थिति में रूट का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक में पुलिस प्रशासन ने सभी कमेटी सदस्यों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पालन करना अनिवार्य होगा। मुहर्रम को लेकर धनबाद के साथ पुटकी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, गश्ती बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की योजना पर भी चर्चा की गई, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मौके पर सुंदरी देवी, संभव सिंह, जीतू पासवान, हातिम अंसारी, शाहरुख खान, राजू अंसारी, रणजीत सिंह, लक्ष्मण तिवारी, केदार वर्णवाल, राजीव महतो, बबलू अंसारी, दीपक सिंह चौधरी, बिकाश चौधरी, धर्मराज कुमार, बिकाश कुमार, शहीद सम्स, आदि लोग मौजूद रहे।







