A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंगदान किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा उपहार हैः- सीएमएचओ’

अंगदान किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा उपहार हैः- सीएमएचओ’2 3 1 1
’एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, पाली में छात्राओं ने लिया अंगदान का संकल्प’
पाली, 15 जुलाई/ पाली के बांगड़ चिकित्सालय परिसर में संचालित हो रहा राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को अंगदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र की सभी छात्राओं ने समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा आवश्यकता पड़ने पर अंगदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल का प्रेरणादायक संदेश छात्राओं को सुनाया गया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ष्अंगदान किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। एक व्यक्ति अपने अंगों के माध्यम से कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। युवाओं को इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूक होकर समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहिए तथा अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक कमल गेहलोत, महेंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी प्रशिक्षकों ने छात्राओं को अंगदान के महत्व, इसके सामाजिक एवं मानवीय पक्ष तथा इससे जुड़े भ्रांतियों के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक एवं प्रिंसिपल भूपेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ष्एक प्रशिक्षित एएनएम केवल स्वास्थ्य सेवाएं ही नहीं देती, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता की सशक्त दूत भी होती है। अंगदान मानवता की सर्वाेच्च सेवा है। यदि हमारी छात्राएं इस संदेश को प्रत्येक गांव और परिवार तक पहुंचाएं, तो अनेक लोगों को नया जीवन मिल सकता है। समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने अंगदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने, लोगों को सही जानकारी देने तथा मानव सेवा के इस महान अभियान में सक्रिय सहयोग देने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम का समापन मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प के साथ हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!