
मुंबई के भांडुप में गूंजा बोल बम, हजारों श्रद्धालुओं ने की मरोडेश्वर महादेव कांवड़ यात्रा
मुंबई, 16 अगस्त 2026 (रविवार) – पवित्र सावन मास के उपलक्ष्य में जय श्री महाकाल ग्रुप द्वारा आयोजित चौथी मरोडेश्वर महादेव कांवड़ यात्रा भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई।
रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर तक चली यह यात्रा भांडुप तुलशेतपाड़ा स्थित श्री मरोडेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर भांडुप स्टेशन स्थित श्री भांडुपेश्वर महादेव मंदिर तक गई। यात्रा के दौरान पूरा भांडुप क्षेत्र बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है, जो भगवान शिव के प्रति अटूट भक्ति का प्रतीक है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने इस यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजक मंडल:
जय श्री महाकाल ग्रुप के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, सचिव अविनाश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष रमेश यादव, कोषाध्यक्ष अतुल सिंह तथा सभासद प्रशांत सिंह, शिबू दामोदरन, दीपक गुप्ता, सुनील यादव, विशाल चव्हाण, शत्रुघ्न गुप्ता, दुर्गेश राठौर, प्रकाश विश्वकर्मा, राहुल निषाद, राकेश निषाद, सोनू कश्यप रहे।
इस यात्रा को प्रमुख मार्गदर्शकों श्री गणेश भाई अमीन, श्री कुंवर रणंजय सिंह जी, श्री अखिलेश ठाकुर जी, श्री वीरेंद्र सिंह (बॉस), रामप्रसाद चतुर्वेदी जी, उमेश सिंह जी, श्री सूरज त्रिपाठी जी, श्री सुनील अबरोल जी, श्री गोपीनाथ पाटिल जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
यात्रा में सहयोगी संस्थाओं के रूप में श्री राधे कृष्ण फाउंडेशन, विश्व हिंदू परिषद और प्रयास फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।


