A2Z सभी खबर सभी जिले की

किसान पंजीकरण में ढीलापन जन सेवा केंद्रों को चेतावनी:

182 केंद्रों को 2 दिन का अल्टीमेटम, बेहतर काम करने वालों का सम्मान

सिद्धार्थनगर में फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। डुमरियागंज तहसील में उप जिलाधिकारी संजीव दीक्षित की अध्यक्षता में जन सेवा केंद्र संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो संचालकों नगेन्द्र कुमार त्रिपाठी और अंकित पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।IMG 20250128 225011

वहीं, प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए 50 से कम किसान पंजीकरण करने वाले 182 जन सेवा केंद्र संचालकों को अल्टीमेटम दिया है। इन केंद्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए मात्र दो दिन का समय दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में सुधार नहीं लाने वाले केंद्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।           बैठक में तहसीलदार रवि कुमार यादव, नायब तहसीलदार महबूब आलम, राजस्व निरीक्षक महेश चंद्र और राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह कार्रवाई किसान पंजीकरण प्रक्रिया को गति देने और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!