
प्रेस विज्ञप्ति
पंचायत विकास योजना एवं 16 th वित् आयोग पर जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित
गया, 20 जून 2026
वित्तीय वर्ष 2026-27 की पंचायत विकास योजना के सफल क्रियान्वयन एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिषद सभागार, गया में एक दिवसीय जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती नैना कुमारी ने की।एवं उपाध्यक्ष डॉ.सीतल प्रसाद उपस्थित रहे |
कार्यशाला में जिला पंचायत राज्य पदाधिकारी आदित्य कुमार के निर्देश के अनुसार जिला पंचायत संसाधन केंद्र के जिला नोडल पधाधिकारी,श्री बैजनाथ कुमार एवं DPRC के कर्मियों ,जिला प्रोग्रामर द्वारा ट्रेनिंग दिया गया ट्रेनिंग में विभिन्न विभागों के जिला स्तर के पदाधिकारी जैसे जिला योजना पदाधिकारी अभय कुमार ,जिला संखिकी पदाधिकारी एवं सभी प्रमुख/उप प्रमुख पंचायत समिति गया जिला,सभी BPRO,BEA ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार की वर्ष 2026-27 की योजनाओं एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि पंचायत विकास योजनाओं का निर्माण स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनभागीदारी को ध्यान में रखकर किया जाएगा, ताकि सभी वर्गों तक विकास का लाभ पहुँच सके।
कार्यशाला में यह जानकारी दी गई कि पंचायत विकास योजना के अंतर्गत उपलब्ध कुल राशि का 80 प्रतिशत भाग पंचायतों को प्रदान किया जाएगा जिसमे प्रखंड स्तर 10 % जिला स्तर 10 %, जिससे वे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें। साथ ही, बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त बजट performance based प्रोत्साहन स्वरूप उपलब्ध कराया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि पंचायतों को सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि तथा बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। योजनाओं के चयन में स्थानीय प्राथमिकताओं एवं जनसहभागिता को विशेष महत्व दिया जाएगा।
कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पंचायत स्तर/प्रखंड स्तर /जिला स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन, पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़












