
पितृपक्ष_मेला_2024 के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए, आज दिनांक 29.09.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कोलेरा हॉस्पिटल स्थित पार्किंग स्थल और आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किए। इस दौरान, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क किए जाएं और नो पार्किंग क्षेत्रों में किसी भी परिस्थिति में वाहन पार्क न हों। इस दौरान उन्होंने सुनिश्चित किया कि यातायात व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहे।
इसके अतिरिक्त महोदय ने विष्णुपद थाना के नए भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नए भवन निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस बल को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और वे अधिक प्रभावी ढंग से अपनी सेवाएं प्रदान कर सकें।




