A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

इस बार जबरदस्त धूप और गर्मी ने मतदान पर खासा असर डाला

जिला संवाददाता

इस बार जबरदस्त धूप और गर्मी ने मतदान पर खासा असर डालाScreenshot 2024 0307 131233 18

तापमान बढ़ने पर मतदाता घर से निकलने से बचते रहे । जिसका असर यह हुआ कि मतदान का प्रतिशत वर्ष 2019 के मुकाबले करीब 6.33 प्रतिशत कम दर्ज
किया गया । चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर खासा जोर दिया था । प्रशासन पिछले कई दिनों से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार स्वीप अभियान चला रहा था । इसके बावजूद मतदान प्रतिशत बढ़ने की बजाए कम हो गया । जिससे चुनाव से जुड़े अफसरों की चिंता बढ़ गई है । दिन निकलने के साथ ही तापमान लगातार बढ़ता रहा । सुबह नौ बजे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार था , 11 बजे यह 37 डिग्री तक जा पहुंचा । एक बजे तापमान 43 डिग्री पहुंच गया । ऐसे में तापमान अधिक होने के कारण मतदाता दोपहर में नहीं निकले ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!