देवास,:- ग्राम दत्तोतर के निवासियों द्वारा स्वर्गीय गजेंद्र जी पाटीदार की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया |
इस शिविर में कुल 125 यूनिट स्वेच्छिक रक्तदान हुआ जिसका संग्रहण सिविल अस्पताल उज्जैन की ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया ।
यह संगृहीत रक्त थैलेसीमिया, कैंसर और दुर्घटना ग्रस्त मरीजो के लिए संजीवनी का काम करेगा । शिविर का आयोजन दतोत्तर के ग्रामवासी एव दतोत्तर मित्र मंडली द्वारा किया गया ।
दत्तोतर ग्राम में यह पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें गांव के युवा वर्ग द्वारा बढ़ चढ़कर इस पुण्य कार्य मे अपनी उपस्थिति लगाई गई । शिविर में डॉ राहुल पाटीदार (आनन्दम् नेत्रालय) सांवेर रोड उज्जैन द्वारा नेत्र परीक्षण भी किया गया
शिविर के दौरान डॉ गोविंद जी पाटीदार द्वारा रक्तदान की उपयोगिता को प्रकाशित किया, उन्होंने कहा कि रक्तदान से दुगना फायदा होता है -पहला आपके रक्तदान से किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है और दूसरा रक्तदाता को शारीरक स्वस्थता का भी लाभ मिलता है ।
शिविर सहयोगी समस्त ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि रक्तदान शिविर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चो के लिए लगाया गया है जिनके शरीर मे रक्त कणिकाओं का निर्माण नही होता और इन बच्चो को नियमित रक्त की आवश्यकता बनी रहती है ।
शिविर के दौरान सिविल अस्पताल उज्जैन की टीम का सराहनीय योगदान रहा ।
शिविर के समापन पर गजेंद्र पाटीदार मित्र मंडल द्वारा सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया और आभार माना गया
वंचित समाज लोक कल्याण महा समिति के सामाजिक भागीदारी महासम्मेलन 12 जुलाई को वीर अब्दुल हमीद पार्क बाबू पुरवा कानपुर नगर में प्रस्तावित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि
10/07/2026
पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया शिक्षा मंत्री के इस्तीफे कि मांग (ऐपवा)
10/07/2026
धमतरी /पेयजल संकट से राहत ग्राम पंचायत सिरसिदा के 2 वार्डों में कराया बोर खनन
10/07/2026
सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी करने वाला युवक हिरासत में, पुलिस की त्वरित कार्रवाई; सौहार्द बनाए रखने की अपील
10/07/2026
अपना दल एस के बैठक का सफल संचालन श्री विनोद यादव जी जिला उपाध्यक्ष जी ने किया।
10/07/2026
सिंगरौली: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हिर्रवाह मुक्तिधाम परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण।
10/07/2026
सिंगरौली: कठदहा चेकडैम मामले में कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाही दो पर गिरी गाज।
10/07/2026
एक परिवार हमेशा के लिए उजड़ गया
10/07/2026
सिद्धार्थनगर में मेडिकल स्टोरों पर बड़ी कार्रवाई
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!