A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरबिहारबेतिया

हत्या मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने पर बवाल: बगहा में आक्रोशितो ने सेमरा थाना का किया घेराव, 2 दिन पहले महिला का हुआ था मर्डर

बगहा पश्चिमी चम्पारण से मो.अमशाद खान की खास रिपोर्ट
बगहा के सेमरा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई न होने के आरोप में आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया । स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस हत्या के मामले में गंभीरता नहीं दिख रही है । अभीयुक्तो के खिलाफ उचित कार्रवाई करने में विफल रही है ।
2 दिन पहले रत्न हलदार की पत्नी संत्या देवी की हत्या कर उनके शव को घर में लटका दिया गया था । पति ने गांव के ही चार लोगो को नामजद करते हुए सेमरा थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है, लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस अब तक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर पाई है ।
इसके चलते गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया । उनका कहना है कि पुलिस हत्या के संगीन मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया । उनके हस्तक्षेप के बाद ही मामले को शांत कराया जा सका और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया गया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

IMG 20240606 WA0056

प्रदर्शनकारियों का कहना है की यदि जल्द ही कोई कार्यवाही नही की गई, तो वह उग्र आंदोलन करेंगे । पुलिस ने इस मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है । इस घटना ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया हुआ । और स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहें है। थाना अध्यक्ष संपत कुमार यादव ने बताया की मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!