A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

ट्यूवेल पर सो रहे बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ ट्यूवेल पर सो रहे बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या

Screenshot 2024 0307 131233 16

अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके के गांव नगला अहिवासी में ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया । वारदात को अंजाम देकर हत्यारे से फरार हो गए । गांव भटोई ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व इलाका पुलिस के अलावा सीओ , फोरेंसिक टीम मौके पर आ गई । फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया । परिजनों मुताबिक , मृतक प्रतिदिन की तरह बीती रात खाना खाने के बाद घर से ट्यूवेल पर रखवाली के लिए आये थे । उनकी मौत की खबर से परिजन बेहाल है । वही पुलिस हत्यारो को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है ।

Back to top button
error: Content is protected !!