A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

बच्चों की मधुर आवाज़ से गूंजे स्कूल, रीठी में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

फूल-मालाएं पहनाकर किया स्वागत

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP IMG 20240619 WA0003 3

शासन के निर्देशानुसार व स्कूल चले हम अभियान के तहत मंगलवार को रीठी विकास खंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह दस बजे सरकारी स्कूलों के प्रांगण बच्चों की मधुर आवाज़ से चहक उठे। इससे पहले ऐसा नजारा कभी सरकारी स्कूलों में नहीं दिखाई दिया। देखा गया कि स्कूलों में कदम रखने को बच्चे आतुर थे तो दूसरी तरफ स्कूल के शिक्षक भी हाथ में तिलक-रोरी व फूलों की थाली लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कटनी जिले के रीठी विकास खंड के सभी सरकारी स्कूलों में मंगलवार को प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया। विकास खंड मुख्यालय के शासकीय कन्या हाई में प्रवेशोत्सव सर्वप्रथम नवप्रवेशी छात्राओं को तिल लगाकर फूल मालाओं से स्वागत कर विद्यालय में प्रवेश दिया गया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य प्रभु नारायण दुबे, शिक्षक अशोक विश्वकर्मा, नंदश्री जैन, रश्मि राय, प्रमोद शिवने उपस्थित थे। इसी कड़ी में विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला करिया पाथर में भी स्कूल चले हम अभियान के तहत प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां नवप्रवेशी बच्चों को तिल लगाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और पुस्तकों का वितरण किया गया। तत्पश्चात सभी बच्चों को विशेष मध्यान्ह भोजन भी कराया गया। इस दौरान शाला प्रभारी शहनाज़ बेगम, शिक्षक मनोज पाल, किरण परौहा सहित अन्य जन उपस्थित थे।IMG 20240619 WA0004 3

फूल-मालाएं पहनाकर किया स्वागत

विकासखंड के बीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में भी प्राचार्य भारत सिंह के मार्गदर्शन में प्रवेश उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला खाम्ह में भी नवप्रवेशी बच्चों को रोली तिलक लगाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। शाला प्रभारी संतोष कुमार भालेकर, शिक्षिका मिथलेश सिंह ने प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाने के साथ उन्हें पुस्तक देकर विद्यालय आने की शुभकामनाएं दी गई और कहा गया कि वह प्रतिदिन विद्यालय जरूर आए ताकि आने वाला भविष्य उनका बेहतर बन सके। IMG 20240619 WA0002 1इसी क्रम में रीठी विकास खंड के शासकीय माध्यमिक शाला मुहांस में भी मंगलवार को ग्राम के सरपंच, उपसरपंच, जनशिक्षक व शाला समिति अध्यक्ष की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम के साथ प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। नवप्रवेशी एवं कक्षोन्नत छात्र-छात्राओं को रोली तिलक लगाकर मिठाई खिलाई गई। विद्यालय के शिक्षक राजेश कंदेले द्वारा नवीन शैक्षिक सत्र के आरंभ में अपने सहपाठी मित्रों को शाला लाने प्रोत्साहित भी किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों के साथ बच्चों ने विशेष मध्यान्ह भोजन भी किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!