A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

कार सड़क के किनारे पेड़ से टकराई, दो जख्मी

ढेबरुआ। क्षेत्र के सिसवा चौराहे के पास मंगलवार की देर रात में तेज हो रही बारिश के बीच शोहरतगढ़ से बढ़नी की तरफ आ रही एक कार सड़क से उतर किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कपिलवस्तु थाना क्षेत्र बजहा निवासी अवधराम और नेपाल राष्ट्र निवासी अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने कार से दोनों घायलों को बढऩी पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। सूचना पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचकर इलाज के निजी अस्पताल लेकर चले गए।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!