
*संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा*
*युवक की मौत से घर में मचा कोहराम,पुलिस जांच में जुटी*
घुंघचाई/पीलीभीत।खाना खाने के बाद घर के बाहर झोपड़ी में पड़ी चारपाई पर सोने गए युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला।देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव झुरकुरिया निवासी कल्लू ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते हैं। शनिवार भी धान की रोपाई कर वापस आए थे। रात्रि में खाना खाने के बाद प्रदीप (23) पुत्र कल्लू घर के बाहर गेट पर झोपड़ी में सोने की बात कहकर निकल गया। रात्रि लगभग दस बजे पिता ने देखा तो झोपड़ी में रस्सी के फंदे से युवक लटका हुआ था। जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों युवक को फंदे से नीचे उतारने के बाद चिकित्सक के पास ले गए। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया ।स्वजन शव को घर ले गए।सूचना पुलिस को दी। रविवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घुंघचाई थाना प्रभारी विषेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।














