
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नरसिंहपुर हाईवे पर राजमार्ग के पास बाइक सवार पति-पत्नी से लूट की गई। बदमाश दुपट्टा मार कर महिला के गले से सोने के दो हार व कान की झुमकी लेकर भाग गए। घटना में बाइक और अनियंत्रित हुई तो दंपत्ति गिरकर घायल हो गए जिन्हें देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सागर के केसली विकासखंड के ग्राम नयानगर निवासी राजपाल पिता हरिओम राजपूत उम्र 25साल पत्नी आशिकी राजपूत उम्र 23साल बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल नरसिंहपुर जा रहे थे। जब वह सागर – नरसिंहपुर हाईवे पर स्थित राजमार्ग ब्रिज के पास पहुंचे। वहां अचानक पीछे से पिकअप वाहन आया। वहां में बैठे बदमाश ने चलती बाइक पर दुपट्टा मारा और आशिकी के गहने छीन कर भाग गए। घटना में बाइक अनियंत्रित हुई और पिकअप से टकराकर गिर गई। जिसमें राजपाल और उसकी पत्नी आशिकी घायल हो गए। घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल पति पत्नी को देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दंपति को सागर रिफर कर दिया गया। घटनाक्रम की सूचना राजमार्ग पुलिस को दी गई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है
।




