A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमताज़ा खबरदेशराजस्थान

जमीनी विवाद की जांच करने गई पुलिस टीम से मारपीट

87e21962e31152b76c0c11c4d1c41f07सीकर. जाजोद थाना इलाके के बेदड़ी की ढाणी में शिकायतकर्ता की जमीनी विवाद की जांच करने गए जाजोद थानाधिकारी सहित पुलिस टीम पर छीना झपटी करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। जाजोद थाना अधिकारी रामसिंह ने बताया कि बनवारी लाल मीणा ने 2 दिन पहले थाने में शिकायत दी थी कि उसने एक जमीन का सौदा किया है। उसने जमीन मालिक रामेश्वर लाल को पैसे भी दिए लेकिन अब रामेश्वर लाल के भाई बाबूलाल और महावीर बेची गई जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने दे रहे हैं।

आरोपियों ने रामेश्वर लाल को बंधक बनाकर रोका रास्ता

आरोपियों ने रामेश्वर लाल को बंधक बना लिया और मुख्य मार्ग पर भी जाम लगा दिया। सूचना पर जाजोद थाना अधिकारी राम सिंह 2 कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान आरोपी बाबूलाल और महावीर ने परिवार की महिलाओं और उनके बच्चों के साथ मिलकर थाना प्रभारी समेत पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोपियों ने कांस्टेबल राकेश के साथ भी मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी और वर्दी छीन ली। बचाव में आए मुकेश को भी आरोपियों ने पेड़ से बांध दिया। इसकी सूचना खंडेला पुलिस उपाधीक्षक को दी गई।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!