A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

विश्व व राष्ट्र कल्याण के लिए पांच दिवसीय नौ कुंडीय श्री महा रूद्र यज्ञ 27 से

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।टिकीटोरिया दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति रहली द्वारा, विश्व एवं राष्ट्र कल्याण की भावना से पांच दिवसीय नौ कुंडीय श्री महारूद्र यज्ञ का आयोजन ब्रह्मलीन संत पं. देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के कृपा पात्र शिष्य श्री राम दरबार मंदिर के महंत गृहस्थ संत केशव गिरी महाराज के पावन सानिध्य में 27 जुलाई से किया जा रहा है। जिसके लिए कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी पंडित अवधेश हजारी के विशेष मार्ग दर्शन में श्री रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पर पहुंच कर अवलोकन किया गया। पंडित हजारी ने बताया कि 27 से 31 जुलाई तक असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन मंदिर समिति के द्वारा मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शिवलिंग निर्माण एवं 10 बजे से हवन होगा। सुबह 11 बजे से गृहस्थ संत केशव गिरी महाराज के द्वारा श्री शिव महापुराण की कथा सभी भक्तों को श्रवण कराई जाएगी। महाराज ने कुछ माह पूर्व विश्व एवं राष्ट्र कल्याण की भावना से मां नर्मदा जी की 4000 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा भी की थी। कथा उपरांत विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा महा रुद्राभिषेक कराया जाएगा। समिति के सदस्य पं. सुरेश दीक्षित, अबोध अवस्थी व सुशील शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों को अभिषेक सामग्री एवं हवन सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर इंजीनियर महेंद्र गोस्वामी, शिवानंद बामन , सत्यम पांडे, राम गोस्वामी सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी धर्म प्रेमी बंधु दिनांक 27 अगस्त से 31 अगस्त तक टिकीटोरिया धाम रहली में आमंत्रित हैं।Screenshot 20240724 162034 Facebook

Screenshot 20240724 162032 Facebook

Back to top button
error: Content is protected !!