
पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के प्रति आपत्तिजनक बैनर लगाने पर भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष बादल राउत के खिलाफ पुलिस मे शिकायत दर्ज किया गया है। पुलिस ने बैनर कंपनी के मालिक एवं उनके साथियो के प्रति भी मामला दर्ज किया है। ज्ञात हो कि कल भाजपा युवा मोर्चा ने नागपुर शहर के रामनगर चौक पर बैनर लगाया था। जिसमे पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को वसूली बुद्धि के रूप मे बैनर मे उन्हे जेल मे दर्शाया गया था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर बैनर को हटाने के निर्देश दिये है। भाजपा युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष सहित उनके अन्य साथियो तथा बैनर लगाने वाली कंपनी के मैनेजर के प्रति भी मामला दर्ज किया गया है।





