
सीकर/खाटूश्यामजी. अमावस्या पर स्नान के बाद मंगलवार को बाबा श्याम की विशेष पूजा अर्चना व तिलक श्रृंगार किया जाएगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि विशेष सेवा पूजा के कारण बाबा श्याम के 5 अगस्त को रात्रि 10 बजे से 6 अगस्त को शाम 5 बजे तक पट बंद रहेंगे। मंदिर कमेटी अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर के पट खुलने के बाद ही दर्शन के लिए पहुंचे ताकि आपको किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।












