A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

तीसरे सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में शिवभक्तों का अदभुत नजारा, बोल बम के साथ कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

तीसरे सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में शिवभक्तों का अदभुत नजारा, बोल बम के साथ कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

IMG 20240805 WA0009बाबा धाम में दर्शन पूजन को उमड़े शिवभक्त

लालगंज, प्रतापगढ़। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में कांवडिया श्रद्धालुओं व शिवभक्तों का अदभुत नजारा दिखा। भोर होते ही बडी संख्या में कांवडिया श्रद्धालु हर हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा का जलाभिषेक करने में आतुर दिखे। वहीं सई की जलधारा में बिराजे देवाधिदेव महादेव को लेकर भी प्रयागराज तथा अमेठी व ऊंचाहार आदि स्थानों से पहुंचे कांवड़ियों में विशेष आकर्षण दिखा। मंदिर के महन्त मयंक भाल गिरि के संयोजन में स्वयंसेवको ने शिवभक्तों को दर्शन पूजन में सहयोग करते देखा गया। एसडीएम शैलेन्द्र कुमार वर्मा तथा सीओ रामसूरत सोनकर भी दोपहर तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के प्रबन्धों में जुटे दिखे। शिवभक्तों ने बाबा को पुष्प, दूध, दही, अक्षत व बिल्व पत्र अर्पित कर अपनी मन्नतें मांगी। इधर सई का जलस्तर बढ़ने से पुलिस घाट पर भी मुस्तैद दिखी। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने गंगा सागर में स्नान कर बाबा का दर्शन किया। धाम में विशेष स्वास्थ्य शिविर में भी चिकित्सा टीम जरूरतमंदो को दवा वितरण में जुटी दिखी। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक तीसरे सोमवार को एक लाख पैंतीस हजार से चालीस हजार तक शिवभक्तों ने धाम में जलाभिषेक किया। वहीं धाम समेत लालगंज, वर्मा नगर, अमावां आदि स्थानों पर लोगो ने कांवड़िया शिवभक्तों के लिए जलपान एवं भण्डारे का भी आयोजन कर रखा था। लालगंज चौक से सांगीपुर के लिए सोमवार की सुबह से दोपहर बाद तक पुलिस ने बडे वाहनों का रूट डायवर्जन करा रखा था।

Back to top button
error: Content is protected !!