A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

विनोद कुमार बने अध्यक्ष विपिन पचौरी महासचिव

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ विनोद कुमार बने अध्यक्ष विपिन पचौरी महासचिवScreenshot 2024 0418 160650 20

सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सक्सेना चुने गए । उन्होंने 10 मतों से रनवीर सिंह रावत को पराजित किया । विपिन कुमार पचौरी महासचिव पद पर विजयी रहे । अन्य सभी पदों पर एक- एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन हुआ । शाम को परिणाम आने के बाद अधिवक्ताओं ने विजेता पदाधिकारियों का स्वागत किया । मुख्य चुनाव अधिकारी राघवेंद्र गुप्ता , सहचुनाव अधिकारी जीएन सिंह राना की देखरेख में चुनाव हुआ । सुबह 10 बजे से बार कार्यालय में मतदान शुरू हुआ । शाम चार बजे तक मतदान हुआ । 235 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 217 ने मतदान किया । विनोद कुमार सक्सेना अध्यक्ष बने । महासचिव पद पर विपिन कुमार पचौरी ने 57 मतों से प्रशांत कमठानियां को हराया । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेम चंद शर्मा , कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर अकील अहमद , संयुक्त सचिव प्रशासन पर ललितेंद्र सिंह बघेल , संयुक्त सचिव प्रकाशन पर सैय्यद आसिफ अली , संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर हिमांशु शर्मा व कोषाध्यक्ष पर संजय वाष्णेय विजयी घोषित किए गए । इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सूरजपाल सिंह , नवीन कुमार सक्सेना , रमाकांत गौतम , नीरव अरोरा , मोहम्मद तारिक , अजय पाठक , महेश चंद्र शर्मा , तिवारी आदि , अर्पित सक्सेना ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!